डीजे पर डांस को लेकर हुई मारपीट का केस दर्ज
लालगंज, प्रतापगढ़। बारात में डीजे पर डांस को लेकर हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के कटरिया गांव निवासी सुनील कुमार प्रजापति पुत्र रामदुलारे ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि वह गुरूवार को अपने भाई अनिल के साथ अपने रिश्तेदार जयलाल प्रजापति निवासी किशुनगढ़ के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में गया था।
सांगीपुर थाना के मुरैनी गांव से अनिकेत प्रजापति पुत्र रामजश की बारात आयी थी। आरोप है कि द्वारपूजा के दौरान डीजे पर चल रहे गीतों के बीच डांस को लेकर आरोपियों सुनील पुत्र शीतला प्रसाद, धर्मेन्द्र निवासीगण कल्यानपुर व दिनेश प्रजापति निवासी गदियान ने एक राय होकर पीड़ित तथा उसके भाई व रिश्तेदार को मारापीटा तथा जानलेवा धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार को कहना है कि जांच के बाद तीन आरेापियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Comments