नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत शव को रास्ते में रखकर चक्का जाम
नैनी सीएचसी में आयोजित कैंप में चक्का जाम हटवाने के लिए चार थाने की फोर्स मौके पर पहुंची
स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल की रिपोर्ट
नैनी,प्रयागराज
नैनी क्षेत्र के चाका स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में नसबंदी ऑपरेशन के दौरान एक महिला की हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 28 वर्षीय रोशनी के रूप में हुई है।
जो चक मोइनुद्दीन की निवासी थी।रोशनी अपने पति के साथ नसबंदी कराने के लिए नैनी सीएचसी में आयोजित कैंप में शुक्रवार सुबह 10 बजे आई थी।जहां पर डॉक्टरों ने शाम चार बजे ऑपरेशन करने का समय निर्धारित किया। सर्जन डॉक्टर प्रतिमा मिश्रा और डॉक्टर आशुतोष ने महिला का ऑपरेशन किया।
Read More स्वयंभू त्रिलोचन महादेव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दो गांवों का झगड़ा सुलझाने की है अनोखी कथाइस दौरान उसकी हालत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर महिला को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन घरवाले स्वरूप रानी अस्पताल न ले जाकर जीवन ज्योति ले गए । इलाज के दौराल उसकी मौत हो गई।महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने चाका सीएचसी में जमकर हंगामा किया।
Read More ढाई साल की बेटी संग की दरिंदगी, मां ने चुपके से बना लिया वीडियो; हैरान कर देगी हैवान बाप की करतूतशव को रास्ते में रखकर चक्का जाम कर दिया। उन्हें समझाने व चक्का जाम हटवाने के लिए चार थाने की फोर्स मौके पर पहुंची है।देवर शुभम ने बताया कि वह सुबह घर से निकली थीं। उनके दो छोटे बच्चें हैं जो अब बिना मां के हो गए हैं। संभालने वाला कोई नहीं।

Comments