#Ayodhya हत्या के मुख्य आरोपी पर कुमारगंज पुलिस मेहरबान

मुख्य आरोपी को हिरासत में लेने के बावजूद भी पुलिस नहीं भेज रही जेल

Swatantra Prabhat Picture
Published On

चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही भेजा जा चुका है जेल

पीड़ित परिवार न्याय की आस में अधिकारियों की चौखट पर रगड़ रहा एड़ियां 

 

मिल्कीपुर अयोध्या


थाना कुमारगंज क्षेत्र के चौधरीपुर गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट की घटना में 65 वर्षीय बुजुर्ग जमुना प्रसाद यादव की हत्या के मामले में कुमारगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। किंतु अब पुलिस के कार्यवाही की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। हालांकि पुलिस हत्या काण्ड के मुख्य आरोपी को 2 दिन से हिरासत में लेकर थाने पर बैठाए हुए है और अभी तक जेल भेजने की कार्यवाही नहीं कर सकी है।

बताते चलें कि बीते 11 फरवरी बुधवार को जमुना प्रसाद यादव अपने घर पर दरवाजा लगा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी पक्ष से कहासुनी हो गई। आरोप था कि विपक्षी देवनारायण पुत्र जगदंबा प्रसाद अपने परिवार के सदस्यों के साथ लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे और जमुना प्रसाद पर हमला कर दिया था। हमले में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की  मौत हो गई थी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। मृतक के पुत्र आसाराम की तहरीर पर कुमारगंज पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 3(5), 352 व 109(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए देवनारायण पुत्र जगदंबा प्रसाद, अनीता पुत्री देवनारायण, सुनीता पुत्री देवनारायण तथा गीता पुत्री देवनारायण को हमले में प्रयुक्त लाठी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद तक कुमारगंज पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। हालांकि चौथे दिन पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी राम विशाल को पकड़ लिया और थाने ले आई। अब कुमारगंज पुलिस घटना के मुख्य आरोपी को जेल भेजने के बजाय उसे अभय दान देने की जुगत में है।

आरोप-अधीक्षक नकहा की शह पर चल रही अवैध क्लिनिक Read More आरोप-अधीक्षक नकहा की शह पर चल रही अवैध क्लिनिक

उधर वृद्ध की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस द्वारा पकड़े जाने की जानकारी और कुमारगंज पुलिस की ढुलमुल कार्यशैली देख वृद्धि के पारिवारिक जन पुलिस विभाग के अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। उधर मुख्य अभियुक्त के हिरासत में लिए जाने के मामले में प्रभारी निरीक्षक कुमारगंज संतोष कुमार ने बताया कि पूछताछ के लिए उसे थाने बुलाया जाता है, विवेचना जारी है।

यूपी बजट 2026-27 पर बलिया के व्यापारियों ने स्वतंत्र प्रभात समाचार पत्र से रखी अपनी राय, कहा– व्यापारियों के लिए नहीं दिखी कोई विशेष योजना Read More यूपी बजट 2026-27 पर बलिया के व्यापारियों ने स्वतंत्र प्रभात समाचार पत्र से रखी अपनी राय, कहा– व्यापारियों के लिए नहीं दिखी कोई विशेष योजना

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें