दवा लेकर पैदल घर जा रही बुजुर्ग महिला की मौत

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

भदोही। सुरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डंगहर में दर्दनाक सड़क हादसे में  बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई 65 वर्षीय बटुसरा देवी पत्नी भूलन पाल की इलाज के दौरान मौत हो गई।बताया गया कि बटुसरा देवी पत्नी भूलन पाल दवा लेने पकरी कला पैदल बाजार गई थीं।
 
पैदल लौटते समय एक निजी नलकूप के पास बाइक से टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें इलाज के लिए वाराणसी अस्पताल ले गए, जहां कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें