संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
अरैल घाट स्थित मलिन बस्ती में सड़क सुरक्षा जागरुकता का कार्य संपन्न
नैनी, प्रयागराज- उत्तर प्रदेश सरकार की ‘‘सड़क सुरक्षा माह एवं अभियान - फरवरी 2026‘‘ के अंतर्गत 12 फरवरी को तृतीय दिवस के अंतर्गत उच्च शिक्षण संस्थानों में रोड सेफटी क्लब एवं एन०एस०एस० के माध्यम से मलिन बस्ती एवं अभिहित ग्रामों में जाकर जन-मानस को जागरूक किये जाने के कार्यक्रम के अन्तर्गत हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो.ओम प्रकाश की अध्यक्षता में रोड सेफ्टी क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनों यूनिट के प्रभारी क्रमशः डॉ. राम कुमार सिंह एवं डॉ. रफत अनीस ने प्राध्यापकों तथा छात्र-छात्राओं के साथ अरैल घाट स्थित मलिन बस्ती में सड़क सुरक्षा जागरुकता का कार्य संपन्न किया।
इस अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब के सह-संयोजक डॉ0 अवधेश कुमार आर्य ने रोड पर गाड़ी चलाते समय पान गुटखा खाकर थूकने की आदत के दुष्परिणामों और उससे होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए लोगों को इसकी अनैतिकता एवं वैधानिक दंड पर प्रकाश डाला और सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारियां प्रदान की। डॉ. आर्य ने बस्ती के ई-रिक्शा चालकों एवं युवाओं को इस विषय की गंभीरता को समझाते हुए सड़क सुरक्षा के विषय में जागरूक किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सड़क सुरक्षा समिति के संयोजक डॉ. राम कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के विषय में जानकारी प्रदान की। प्रो. सुवर्णा सरकार, प्रो. सविता कुमारी श्रीवास्तव, प्रो. महेंद्र प्रसाद, डॉ0 अर्चना सिंह, डॉ0 मंजरी मिश्रा, डॉ0 प्रिया तिवारी, डॉ. भावना सिंह आदि उपस्थित रहे।

Comments