फिरोजाबाद में निर्माण बड़ा हादसा: दो मंजिला मकान की छत गिरी, 4 वर्षीय बच्ची की मौत, 12 से अधिक घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दूसरी मंजिल पर लेंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान अचानक सपोर्ट कमजोर पड़ गया

Swatantra Prabhat Picture
Published On

 

फिरोजाबाद।

जनपद के ककरउ गांव में शुक्रवार दोपहर निर्माणाधीन दो मंजिला मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 4 वर्षीय बच्ची सोना की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दूसरी मंजिल पर लेंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान अचानक सपोर्ट कमजोर पड़ गया और पूरी छत भरभराकर नीचे गिर गई। तेज आवाज के साथ ढांचा गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नीचे मौजूद लोग मलबे में दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत निकालने का प्रयास किया।

जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) समिति की बैठक संपन्न Read More जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) समिति की बैठक संपन्न

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। मलबा हटाने के लिए दो जेसीबी मशीनें लगाई गईं और एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

रोरवा ग्राम पंचायत में नाली निर्माण में मानक की अनदेखी व कार्य अधूरा ,उठी जाँच की  मांग Read More रोरवा ग्राम पंचायत में नाली निर्माण में मानक की अनदेखी व कार्य अधूरा ,उठी जाँच की मांग

एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि सेकंड फ्लोर पर लेंटर डाला जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। परिजनों के अनुसार, उनके छह लोग घायल हुए थे, जिनमें एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि अन्य खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल मलबे में किसी के फंसे होने की संभावना नहीं है।

गोरखपुर: फर्जी पासपोर्ट कांड में बड़ा एक्शन: आरोपी के घर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, Read More गोरखपुर: फर्जी पासपोर्ट कांड में बड़ा एक्शन: आरोपी के घर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी,

पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं कि कहीं निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी तो नहीं की गई। ठेकेदार के अनुसार मौके पर मौजूद मजदूर सुरक्षित हैं। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।

About The Author

Post Comments

Comments