लाठी डंडा व सरिया से पीट कर युवक की हत्या, मामला दर्ज, सात आरोपी गिरफ्तार

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

नैनी,प्रयागराज। नैनी कोतवाली क्षेत्र के मड़ौका गांव में गुरुवार की देर रात शादी समारोह के दौरान लघुशंका करने को लेकर हुए विवाद के दौरान कुछ लोगों ने एक युवक की लाठी- डंडा व सरिया से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची  पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनी कोतवाली क्षेत्र के मड़ौका गांव स्थित एक गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार की रात बारात आई थी। बताते हैं, कि शादी समारोह के दौरान गेस्ट हाउस के समीप लघु शंका करने को लेकर राजेश कुमार निषाद उर्फ नेता (42) वर्षीय पुत्र स्वर्गीय राम सुमेर निषाद की कुछ लोगों से कहा- सुनी हो गई। बात अधिक बढ़ने पर उन लोगों ने लाठी- डंडा व सरिया से पीट पीट कर राजेश कुमार निषाद की निर्दयता पूर्वक हत्या कर दी। शोर गुल सुनकर परिवारीजन एवं काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। आनन- फाइन में इलाज के लिए उसे अस्पताल ले गए।
 
जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके मरने की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। घटना में मृतक के भाई शेखर निषाद की तहरीर पर पुलिस ने मड़ौका निवासी सुनील कुमार कनौजिया, फूलचंद, अंकित कनौजिया, चंटन कनौजिया, बबलू, जितेंद्र, रतन, नीरज, मिथुन, राहुल, राजेश, बंटी समेत कुल 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस घटना से दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त तनाव की स्थिति बनी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें