नवीनतम

त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृह्द पुनरीक्षण हेतु पूर्व निर्गत संशोधित सार्वजनिक सूचना आंशिक संशोधन कर, समय सारणी की गयी निर्धारित- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0)
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य से सम्बद्ध अधिकरियों का स्थानान्तरण आयोग की पूर्वानुमति से किये जाने के निर्देश- जिलाधिकारी
जिला सहकारी बैंक की ओबरा शाखा मे बीपैक्स सचिवो की समीक्षा
पुलिस अधीक्षक ने किया सैनिक सम्मेलन, मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं आगामी त्यौहारों की तैयारियों की समीक्षा बैठक , दिये सख्त निर्देश
भारत का राष्ट्रीय ध्वज, भारत के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिरूप-जिलाधिकारी

फीचर्ड

रेनबो स्कूल बरही के विद्यार्थियों का आईसीएआर गोरियाकर्मा में शैक्षणिक भ्रमण

कक्षा पंचम से नवम तक के छात्रों ने विभिन्न फसलों, पेड़-पौधों एवं कृषि अनुसंधान की ली जानकारी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरही, हजारीबाग, झारखंड:- बरही के रेनबो स्कूल द्वारा विद्यार्थियों के समग्र विकास और व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गोरियाकर्मा स्थित आईसीएआर केंद्र में शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा पंचम से कक्षा नवम तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों, अनाज, दलहन, तिलहन एवं सब्जी फसलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
 
वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने बच्चों को आधुनिक खेती की तकनीक, उन्नत बीजों के उपयोग, जैविक खेती तथा पौधों की देखभाल के वैज्ञानिक तरीकों से अवगत कराया। छात्रों ने खेतों में जाकर प्रत्यक्ष रूप से फसलों को देखा और उनके उत्पादन की प्रक्रिया को समझा। आईसीएआर के विशेषज्ञों ने बच्चों को बताया कि किस प्रकार अनुसंधान के माध्यम से नई किस्मों की फसलें विकसित की जाती हैं, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके।
 
विद्यार्थियों ने पौधारोपण, बीज उपचार, सिंचाई पद्धति और मिट्टी की जांच जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त कीं। इस अवसर पर बच्चों ने कई प्रश्न पूछे, जिनका वैज्ञानिकों ने सरल भाषा में उत्तर दिया। विद्यालय के निदेशक सिकंदर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को नई तकनीकों और अनुसंधान कार्यों से जोड़ना है, ताकि वे भविष्य में कृषि, विज्ञान और पर्यावरण के क्षेत्र में रुचि लेकर आगे बढ़ सकें।
 
भ्रमण के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अनुशासन बनाए रखने एवं जानकारी को गंभीरता से समझने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और इसे अपने लिए ज्ञानवर्धक अनुभव बताया। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी इस तरह के शैक्षणिक कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर शिक्षकों में गौरी शंकर, अरमान आलम, परवीन कुमार, शुभम कुमार, उषा यादव, सुधा यादव, विशाल कुमार, पृथ्वीराज अंजली, कुमारी श्वेता कुमारी, पंकज कुमार, सुजीत कुमार, राहुल प्रजापति एवं विनय सकलदेव शामिल रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार