भू-माफिया और हिस्ट्रीशीटर के आतंक से झूसी के लोग परेशान।

रास्ते के विवाद में महिला से मारपीट। झूंसी नैका से है जहां क्षेत्र में भू-माफिया और एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी के बढ़ते आतंक से स्थानीय लोग दहशत में

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज 
 
 
खबर प्रयागराज के झूंसी नैका से है जहां क्षेत्र में भू-माफिया और एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी के बढ़ते आतंक से स्थानीय लोग दहशत में हैं। हाल ही में एक महिला पर हुए जानलेवा हमले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के मुताबिक बताते चले कि नैका मायापुरी कॉलोनी निवासी आकाश कुमार सिंह पुत्र अभयराज सिंह ने झूंसी थाना पुलिस कमिश्नरेट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि भू माफिया अशोक राय और उनके साथी पिछले कई दिनों से उनके घर के रास्ते पर अवैध अतिक्रमण करने का प्रयास कर रहे हैं।
 
विरोध करने पर ये लोग गाली-गलौज और डराने-धमकाने का सहारा लेते हैं स्थानीय लोगों का आरोप है कि झूंसी क्षेत्र में सक्रिय भू-माफिया लंबे समय से जमीनों पर अवैध कब्जे और धमकियों के जरिए लोगों को परेशान कर रहा है। विरोध करने वालों को डराने-धमकाने और मारपीट जैसी घटनाएं आम हो गई हैं।
 
 बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी जय हिंद भारतीय उर्फ शुभम (टिट्टू )पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है इसके द्वारा जमीनों पर अवैध कब्जे, धमकी और दबंगई की घटनाओं से आम लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि  अशोक रॉय व जय हिंद भारतीय उर्फ शुभम (टिट्टू ) द्वारा लंबे समय से विवादित जमीनों पर कब्जे की कोशिशें की जा रही हैं। विरोध करने वालों को कथित तौर पर धमकाया जाता है, जिससे लोग खुलकर शिकायत करने से भी कतराते हैं। कई लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि क्षेत्र में दबाव और भय का वातावरण बना हुआ है।
 

भू-माफिया नेटवर्क का खुलासा

 
शिकायतकर्ता ने पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि अशोक राय, जय हिन्द भारतीय और उनके अन्य साथी क्षेत्र में अवैध तरीके से जमीन की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह (भू-माफिया) का हिस्सा हैं। ये लोग भोले-भाले लोगों की जमीनों पर कब्जा करने और डरा-धमकाकर संपत्ति हड़पने का काम करते हैं।
 
पुलिसिया कार्रवाई का इंतज़ार।
 
पीड़ित आकाश सिंह ने प्रयागराज पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि इन दबंगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि उनके परिवार की जान-माल की सुरक्षा हो सके। फिलहाल, पुलिस को तहरीर दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें