प्रतिष्ठत चिकित्सक डा.पी.पी.पटेल ने संस्था प्रबंधक समाजसेवी पी के तिवारी को किया प्रोत्साहित

चिकित्सा संबंधी सेवाओं मे उत्कृष्ट योगदान दे रहा है मेडलाइफ हास्पिटल औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कमरौली अमेठी,आधुनिक सुविधाओं से लैस जनपद अमेठी अन्तर्गत औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर स्थित मेडलाइफ हास्पिटल जिसकी मैनेजिंग डायरेक्टर वरिष्ठ चिकित्सक डा.पूनम पटेल(स्त्री एवं प्रसूति रोग रोग विशेषज्ञ)हैं के कुशल नेतृत्व मे यह हास्पिटल चिकित्सा संबंधी सेवाओं मे बेहतर सेवाएं प्रदान कर रहा है।
 
वहीं प्रबुद्धजनो के मार्गदर्शन उत्साहवर्धन एवं सहयोग से सामाजिक कार्यों के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रो मे उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्था कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान रजि के प्रबंधक समाजसेवी पी के तिवारी ने मेडलाइफ हास्पिटल पहुंचकर चिकित्सा क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ चिकित्सक डा.पी.पी.पटेल(एमबीबीएस एमडी) से मुलाकात कर सामाजिक विषयों पर चर्चा की और कहा कि बेहतर सेवाएं मिलने से दूर सुदूर के पेशेंट इस हास्पिटल मे अपना इलाज करवाने आते हैं और संतुष्ट होकर जाते हैं।
 
और यह भी कहा कि विगत कई वर्षों से डा.पी.पी.पटेल एवं डा.पूनम पटेल संस्था कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान रजि द्वारा कराए जा रहे पुनीत कार्यों मे मार्गदर्शन उत्साहवर्धन एवं सहयोग करते रहते हैं जिससे संस्था को बल मिलता है सामाजिक कार्यों मे उत्कृष्ट योगदान देने हेतु डा.पी.पी.पटेल ने संस्था प्रबंधक समाजसेवी पी के तिवारी को प्रोत्साहित किया।
 
एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि संस्था प्रबंधक समाजसेवी पी के तिवारी के कुशल नेतृत्व एवं निस्वार्थ भावना से संस्था कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान रजिस्टर्ड सामाजिक कार्यों मे बहुत ही उत्कृष्ट योगदान दे रही है जो कि समाज के प्रति गौरवपूर्ण है समाजसेवी पी के तिवारी ने डा.पी.पी.पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रोत्साहन से एक नई ऊर्जा प्राप्त होती है और मनोबल बढ़ता है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें