संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
बलिया में कांग्रेस की ‘मनरेगा बचाओ पदयात्रा
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल
बलिया। मनरेगा योजना में कथित कटौती और अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को बलिया में ‘मनरेगा बचाओ पदयात्रा’ निकाली। पदयात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने किया।
पदयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश पांडे, ओमप्रकाश तिवारी, पुनीत पाठक, विजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के लिए जीवनरेखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण मनरेगा के बजट में कटौती की जा रही है और समय पर मजदूरी भुगतान नहीं हो पा रहा है, जिससे ग्रामीण परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा को मजबूत करने और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मनरेगा के बजट में वृद्धि तथा पारदर्शिता की मांग की।अंत में पार्टी नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि मनरेगा के तहत सभी पात्र लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए और लंबित भुगतान शीघ्र कराया जाए।
पदयात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Comments