ज्ञात बाइक की टक्कर से सेवानिवृत्त दरोगा की मौत,मचा कोहराम

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज, प्रतापगढ़। अज्ञात बाइक की टक्कर से सेवानिवृत्त दरोगा की मौत हो गयी। मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिये मृतक का शव लेकर पैतृक गांव लेकर चले गये। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। फैजाबाद जिले के गोसाईगंज निवासी रमाशंकर यादव (65) दरोगा पद से सेवानिवृत्त हुये थे।
 
वह यहां नगर पंचायत में संगम चैराहे के समीप सांगियापुर मोड़ पर खुद का मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे। रमाशंकर बीती गुरूवार की रात बोलेरों से एक बारात से वापस लौटे। वह हाईवे किनारे बोलेरो से उतरने के बाद पैदल घर जा रहे थे।
 
इसी बीच घर के समीप रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अज्ञात बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे रमाशंकर की मौत हो गयी। मौत की जानकारी होने पर परिवार की कोहराम मच गया। मृतक का शव लेकर परिजन पैतृक गांव चले गये। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें