दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत के मामले में अज्ञात चालक पर मामला दर्ज 

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली रोड पर बाल्हेमऊ गांव के निकट सड़क हादसे में हुई एक बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने बाइक के अज्ञात चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया है।कालिकाबख्श का पुरवा मजरे ऐहार गांव निवासी धर्मेंद्र ने तहरीर दी।
 
उन्होंने बताया कि उनके बाबा बद्री प्रसाद साहू (80) बृहस्पतिवार को साइकिल से घर लौट रहे थे। हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें