टीचर बनने के बाद पति बना हैवान: शिक्षामित्र से संबंधों के शक में पत्नी को करंट लगाकर मारने का आरोप

स्कूल में पढ़ाने वाली एक शिक्षामित्र से लंबे समय से संबंध था। चेतना लगातार इस बात की जानकारी अपने मायके वालों को देती रही थी। आरोप है कि जब चेतना ने इन संबंधों...

Swatantra Prabhat Picture
Published On

अमेठी।

 

जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्राइमरी स्कूल के शिक्षक पर अपनी ही पत्नी की करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगा है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शिक्षक का अपने ही स्कूल की एक शिक्षामित्र से अवैध संबंध था और पत्नी द्वारा विरोध करने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

यह मामला गौरीगंज थाना क्षेत्र के रामदीन गांव का बताया जा रहा है। यहां की रहने वाली चेतना की शादी वर्ष 2014 में लोहरता निवासी उमाकांत शुक्ला से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद उमाकांत की नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के रूप में हो गई। परिजनों का आरोप है कि नौकरी लगने के बाद से ही उमाकांत अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा था। दोनों का एक छह साल का बेटा भी है।

राजस्थान की जड़ों से वैश्विक वित्तीय नेतृत्व तक Read More राजस्थान की जड़ों से वैश्विक वित्तीय नेतृत्व तक

परिजनों के अनुसार उमाकांत का उसी स्कूल में पढ़ाने वाली एक शिक्षामित्र से लंबे समय से संबंध था। चेतना लगातार इस बात की जानकारी अपने मायके वालों को देती रही थी। आरोप है कि जब चेतना ने इन संबंधों का विरोध किया तो उमाकांत ने उसे पूरे शरीर में करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया।

ओबीसी महासभा ने सुल्तानपुर में किया प्रदर्शन Read More ओबीसी महासभा ने सुल्तानपुर में किया प्रदर्शन

मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति उमाकांत शुक्ला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मनरेगा कार्य के दौरान मजदूर पर फावड़े से जानलेवा हमला Read More मनरेगा कार्य के दौरान मजदूर पर फावड़े से जानलेवा हमला

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना के बाद से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें