मनरेगा कार्य के दौरान मजदूर पर फावड़े से जानलेवा हमला

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

 सिंगाही। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत शीतलापुर में मनरेगा कार्य के दौरान एक मजदूर पर फावड़े से हमले का मामला सामने आया है। इस हमले से मजदूर के  हथेली फट गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी । पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
 
गुरुवार को शिवपूजन कश्यप पुत्र चंद्रभाल निवासी शीतलापुर ने थाने में तहरीर देखकर बताया कि  12 फरवरी सुबह लगभग 11 बजे गांव में ही मनरेगा के तहत काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही निवासी राजेश वर्मा पुत्र चंद्रिका वहां पहुंचे। दोनों  लोगों के बीच किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।
 
विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी राजेश वर्मा ने जान से मारने की नीयत से शिवपूजन पर धारदार फावड़े से हमला कर दिया। बचाव के दौरान शिवपूजन ने अपना हाथ आगे किया, जिससे फावड़ा उनकी हथेली पर लगा और हाथ बुरी तरह कट गया।मौके पर चीख-पुकार सुनकर वहां काम कर रहे अन्य मजदूर और ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने के कारण आरोपी दोबारा हमला नहीं कर सका और शिवपूजन की जान बच पाई।
 
घटना के बाद से पीड़ित और उनका परिवार डरा हुआ है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी मनीष सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी राजेश के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही कि जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें