लखनऊ में सनसनी: 12वीं का छात्र गर्लफ्रेंड संग चला रहा था Swift, हुआ हिट एंड रन

Lucknow Hit And Run Case: लखनऊ में तेज रफ्तार कार से राहगीरों को टक्‍कर मारकर फरार होने वाला छात्र अवध कॉलेज में पढ़ता है।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

लखनऊ:

उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा इलाके में गुरुवार शाम हिट एंड रन का केस सामने आया। एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने ऑटो-रिक्शा और राहगीरों को टक्कर मार दी। इस घटना में छह साल के बच्चे की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। कानपुर रोड पर हनुमान मंदिर के पास शाम करीब 6 बजे हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार चला रहा 12वीं कक्षा का छात्र अपने स्कूल फेयरवेल से लौट रहा था। कार में उसकी गर्लफ्रेंड भी सवार थी। दोनों नाबालिग हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद छात्र ने अपनी प्रेमिका को कहीं और छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। दोनों अवध कॉलेज में पढ़ते हैं।

कानपुर रोड पर हुई दुर्घटना

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना शाम लगभग 6 बजे कानपुर रोड पर स्थित हनुमान मंदिर के पास हुई। कार अनियंत्रित होकर पहले एक ऑटो-रिक्शा से जा टकराई और फिर सड़क के किनारे चल रहे लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

गर्लफ्रेंड तक पहुंच गई पुलिस

पुलिस छात्र की गर्लफ्रेंड तक पहुंच गई और उससे पूछताछ की। लड़की की जानकारी के आधार पर वाहन का पता लगाया और मारुति स्विफ्ट कार बरामद कर ली। हालांकि, आरोपी छात्र अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की विशाल हनुमंत कथा 20 अप्रैल से Read More पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की विशाल हनुमंत कथा 20 अप्रैल से

ये लोग हुए घायल

दुर्घटना में घायलों की पहचान 12 वर्षीय अरमान, 42 वर्षीय अवध बिहारी, 35 वर्षीय साधना वर्मा, 60 वर्षीय मीना देवी और 6 वर्षीय दीक्षित पटेल के रूप में हुई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान दीक्षित पटेल की मौत हो गई।

जयकारों के साथ निकली रिठौरा में शोभायात्रा Read More जयकारों के साथ निकली रिठौरा में शोभायात्रा

 

शिवद्वार मंदिर परिसर में श्री शंकर रामलीला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय रामलीला का  समापन Read More शिवद्वार मंदिर परिसर में श्री शंकर रामलीला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय रामलीला का समापन

About The Author

Post Comments

Comments