जुगैल की साइबर टीम ने कराये रुपये वापस , पीड़ित सहित लोगों ने किया टीम की भूरि भूरि प्रशंसा

जुगैल थाना क्षेत्र का मामला, साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई से मिला पीड़ित को धनराशि

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

जुगैल / सोनभद्र -

स्थानीय थाना क्षेत्र निवासी अशोक कुमार साहू निवासी ग्राम बैलगाड़ी थाना जुगैल जनपद सोनभद्र के साथ दिनांक- 30.11.2025 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फोन पे के माध्यम से 50,000/- रुपये का फ्राड कर लिया गया था। जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंम्बर 1930 व साइबर क्राईम पोर्टल (cybercrime.gov.in) के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी गई थी ।

 पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एंव अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष जुगैल जितेंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व मे थाना जुगैल की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई कुल धनराशि 50,000/- रुपये को सम्बन्धित खाते मे होल्ड कराया गया । NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को जरिये ईमेल पत्राचार करके फ्राड खाते मे होल्ड कुल धनराशि 50,000/- रुपये उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया । आवेदक द्वारा थाना जुगैल की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। 

अरैल घाट स्थित मलिन बस्ती में सड़क सुरक्षा जागरुकता का कार्य संपन्न Read More अरैल घाट स्थित मलिन बस्ती में सड़क सुरक्षा जागरुकता का कार्य संपन्न

धनराशि वापस कराने वाली टीम में मुख्य रूप से जितेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष जुगैल ,उ0नि0 उमाशंकर गिरी , म0का0 केशकली, साइबर हेल्प डेस्क , साइबर हेल्प डेस्क शामिल रहे। 

वृद्ध की हत्या, पत्नी हिरासत में, जांच में जुटी पुलिस  Read More वृद्ध की हत्या, पत्नी हिरासत में, जांच में जुटी पुलिस

साइबर जागरुकता हेतु अपील-

इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के स्टूडेंट चैप्टर का उद्घाटन किया गया Read More इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के स्टूडेंट चैप्टर का उद्घाटन किया गया

साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल या नजदीकी थाने पर रिपोर्ट या cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तुरन्त शिकायत दर्ज करायें।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार