महिला सुरक्षा पर सोनभद्र पुलिस का कड़ा प्रहार छेड़खानी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों की मिली राहत, चर्चा का विषय

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

अनपरा /सोनभद्र-

 महिला संबंधी अपराधों और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, सोनभद्र पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए छेड़खानी के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार जनपद में अपराधियों की धरपकड़ तेज कर दी गई है। थाना अनपरा क्षेत्र के अंतर्गत एक पीड़िता द्वारा लिखित सूचना दी गई थी कि अभियुक्त विकास उर्फ विक्की ने महिला के साथ अभद्रता और छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया है।

इस गंभीर शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अनपरा पुलिस ने तत्काल प्रभाव से भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं 64(1) और 351(2) के तहत मुकदमा अपराध संख्या 26/2026 पंजीकृत किया था। घटना के बाद से ही अभियुक्त फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में गठित टीम को शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 की सुबह एक महत्वपूर्ण सफलता मिली। मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना अनपरा पुलिस ने सुबह लगभग 09:56 बजे डिबुलगंज तिराहा के पास घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोच लिया।

करियर गाइडेंस और काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन Read More करियर गाइडेंस और काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान विकास उर्फ विक्की (29 वर्ष), पुत्र भोला राम, निवासी ग्राम कुंडाडोही (लोहरा टोला), थाना अनपरा के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण कीं और अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

होमगार्ड की मौत के मामले में डंपर चालक पर मामला दर्ज Read More होमगार्ड की मौत के मामले में डंपर चालक पर मामला दर्ज

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें