सड़क कालीकरण व गार्डवाल निर्माण पर अनियमितता का आरोप

गुणवत्ता जांच की मांग तेज

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

बरही, हजारीबाग, झारखंड:- बरही के बिलौतीया मोड़ से धुरगड़गी तक सड़क कालीकरण कार्य इन दिनों प्रगति पर है। सड़क निर्माण के साथ-साथ गार्डवाल का निर्माण भी कराया जा रहा है। हालांकि, निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि गार्डवाल निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। आरोप है कि निर्माण में सीमेंट की निर्धारित मात्रा से कम उपयोग किया जा रहा है। साथ ही बालू की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं है और कमज़ोर व निम्न स्तर के पत्थरों का प्रयोग किया जा रहा है।
 
लोगों का यह भी कहना है कि निर्माण के दौरान पानी का नियमित पटवन नहीं किया जा रहा, जिससे गार्डवाल की मजबूती पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो रहा है।  ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के जूनियर इंजीनियर पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जेई कभी भी कार्य स्थल पर निरीक्षण के लिए नहीं आते, जिससे संवेदक मनमाने ढंग से काम कर रहे है।
 
वहीं दूसरी ओर, कार्य कर रहे संवेदक के कर्मियों का दावा है कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुसार किया जा रहा है। इस संबंध में जेई रामप्रसाद ने बताया कि निर्माण कार्य जारी है और निर्माण की गुणवत्ता की जांच जल्द ही की जाएगी। फिलहाल स्थानीय लोगों ने उच्च अधिकारियों से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि सड़क और गार्डवाल निर्माण कार्य टिकाऊ और सुरक्षित हो सके।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें