महाशिवरात्रि को लेकर कमिश्नर और डीआईजी ने भद्रेश्वरनाथ मंदिर का किया निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश 

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले मेंआगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से मंडलायुक्त बस्ती अखिलेश सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह के साथ भद्रेश्वरनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया।
 
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि और जलाभिषेक के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं और हर स्थिति पर सतर्क निगरानी रखी जाए।
 
अधिकारियों ने मंदिर परिसर में तैनात पुलिस बल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने पाए। इस अवसर पर कोतवाली थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और पर्व को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें