धारदार हथियार से हमला दो युवक गंभीर रूप से घायल

जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवकों पर हमला 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सीतापुर। जनपद सीतापुर के सदरपुर थाना इलाके में जन्मदिन कार्यक्रम से लौट रहे युवकों पर दबंगों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों समेत चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
इस दौरान नाराज लोगों ने थाने पहुंचकर नाराजगी व्यक्त की जानकारी के अनुसार कोतवाली बिसवां क्षेत्र के मोहल्ला झज्झर निवासी विनीत कुमार मिश्रा, ललित दीक्षित और गौरव अग्निहोत्री रविवार रात करीब सवा ग्यारह बजे थाना सदरपुर के ग्राम धामी सरायं से जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।
 
रास्ते में देवियापुर में कुछ सामान लेने के लिए वे एक दुकान पर रुके। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद रिंकू रावत ने अकारण गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर रिंकू ने अपने साथी सुरेंद्र रावत और अन्य चार युवकों को बुला लिया और सभी ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। बताया जाता है कि रिंकू रावत ने विनीत कुमार मिश्रा के सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।
 
बीच-बचाव करने आए ललित दीक्षित के सिर पर तमंचे की बट से प्रहार किया गया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने विनीत की जेब से करीब साढ़े बारह हजार रुपये भी निकाल लिए। घटना का वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे साथी का मोबाइल फोन तोड़ दिया गया इसी दौरान गौरव ने किसी तरह गाड़ी स्टार्ट कर मौके से निकलने की कोशिश की तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से वाहन पर हमला कर शीशे तोड़ दिए।
 
आरोप है कि जब गाड़ी आगे बढ़ी तो हमलावरों ने पीछे से फायरिंग भी की। पीड़ित किसी तरह जान बचाकर देवियापुर चौकी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी थाना सदरपुर पुलिस ने रिंकू रावत पुत्र प्रेमचंद, सुरेंद्र रावत तथा चार अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं!!

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें