संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
लोगों के सुख-दुख में हो रहे शामिल एसआईआर को सफल बनाने में कर रहे सहयोग
एसआईआर को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख रोहित पासी जगदीशपुर विधानसभा में जनमानस को कर रहे जागरूक, केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को करा रहे अवगत
जगदीशपुर, अमेठी। विधानसभा क्षेत्र 184 जगदीशपुर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख भादर रोहित पासी (चौधरी) द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। वे क्षेत्र के गांव-गांव पहुंचकर लोगों के सुख-दुख में शामिल हो रहे हैं तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनमानस तक पहुंचा रहे हैं।रोहित पासी, पूर्व लोकसभा एवं विधानसभा प्रत्याशी रहे स्वर्गीय राजेंद्र चौधरी के पुत्र हैं।
राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े होने के कारण वे लंबे समय से सामाजिक व जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। क्षेत्र में उनकी बढ़ती सक्रियता को लेकर समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।जनसंपर्क के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए हर संभव प्रयास का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार “डबल इंजन” के रूप में देश-प्रदेश के विकास को नई गति दे रही है। सड़क, बिजली, आवास, शौचालय, स्वास्थ्य एवं राशन जैसी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।मीडिया से रूबरू होते हुए रोहित पासी ने कहा—सिर्फ वादे नहीं, इरादे मजबूत हैं; विकास की राह पर हम सब साथ हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि देश के नवनिर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है और सभी को मिलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को साकार करते हुए सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।रोहित पासी ने अपने पिता स्वर्गीय राजेंद्र चौधरी के विचारों को याद करते हुए कहा कि परिवार की भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रति गहरी निष्ठा रही है। उनके पिता स्वयं संघ के स्वयंसेवक रहे और उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर वे भी राष्ट्र सेवा के कार्यों में लगे हुए हैं।क्षेत्रीय जनता से मिल रहे समर्थन के बीच रोहित पासी का यह जनसंपर्क अभियान आगामी समय में और तेज होने के संकेत दे रहा है।
वही एस आईआर को लेकर उन्होंने कहा संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे और आपत्तियॉ दर्ज करने की अवधि 06 जनवरी 2026 (मंगलवार) से 06 मार्च 2026 (शुक्रवार) तक व सूचना चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों और आपत्तियों का निस्तारण अवधि 06 जनवरी 2026 (मंगलवार) से 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) तक एवं स्वास्थ्य मापदंडों की जांच अवधि 03 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) तक तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अवधि 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम के तहत नए मतदाताओं हेतु प्रारूप-6, घोषणा पत्र के साथ, अपमार्जन के लिए प्रारूप-7, किसी प्रविष्टि में त्रुटि, पता बदलवाने एवं डुप्लीकेट वोटर कार्ड हेतु प्रारूप-8, (घोषणा पत्र (अनुलग्नक-4) के साथ भरकर अपना आवेदन 06 मार्च 2026 तक ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन के माध्यम से सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय अथवा सम्बन्धित भाग संख्या के बीएलओ को अपना आवेदन जमा करना होगा। इस सम्बन्ध में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं व जनमानस से अपील किया है कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें और अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं।

Comments