राजनीति
बस्ती से लापता दरोगा की लाश सरयू नदी में मिली, हत्या की आशंका
पुलिस कर रही है विभिन्न बिंदुओं पर जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
बस्ती। बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने से लापता हुए सब इंस्पेक्टर अजय कुमार गौड़ का शव अयोध्या में सरयू नदी से बरामद किया गया है। उनका शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अयोध्या कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। सब इंस्पेक्टर अजय कुमार गौड़ मूल रूप से देवरिया जनपद के निवासी थे। वे 05 फरवरी की शाम से लापता हो गए थे।
उनका निजी मोबाइल फोन और थाने का सीयूजी नंबर लगातार बंद आ रहा था। सब इंसपेक्टर की पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।*लापता दरोगा का शव सरयू नदी में मिला।बस्ती जिले के थाना परशुरामपुर से लापता चल रहे सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ का शव सरयू नदी में बरामद होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
शव अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के तिहुरा माझा इलाके में नदी किनारे मिला, जिसे स्थानीय पुलिस ने कब्जे में लेकर बाहर निकाला।पुलिस के अनुसार सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ मूल रूप से देवरिया जिले के रहने वाले थे और बीते दिनों से परशुरामपुर थाना क्षेत्र से लापता बताए जा रहे थे। रविवार को अयोध्या कोतवाली पुलिस को सरयू नदी में शव दिखाई देने की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया गया। प्राथमिक जांच में शव की पहचान अजय गौड़ के रूप में की गई।

Comments