पारिवारिक विवाद से आहत युवक हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ा, पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान

पुलिस की सूझबुझ से परिजनों की मिली राहत, लोगो ने की प्रशंसा

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

रविवार को सायंकाल विश्राम कुमार पुत्र जंगी प्रधान निवासी ग्राम मगरदहा थाना करमा जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 23 वर्ष, अपने ससुराल ग्राम छपका थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र में पत्नी की विदाई हेतु आया था। पारिवारिक कारणों से विदाई न होने पर क्षुब्ध होकर उक्त युवक 33 हजार के हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गया।

IMG_20260215_205621

सीआईएसएफ  इकाई द्वारा  किया गया आर्ट ऑफ लिविंग कोर्स का शुभारंभ Read More सीआईएसएफ इकाई द्वारा किया गया आर्ट ऑफ लिविंग कोर्स का शुभारंभ

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा संयम, धैर्य एवं संवाद स्थापित कर युवक को समझाया गया। काफी प्रयास के उपरांत युवक को सुरक्षित एवं सकुशल नीचे उतार लिया गया, जिससे एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।

प्रतिष्ठित व्यापारी नेता के निधन पर व्यापार मंडल ने शोक सभा आयोजित Read More प्रतिष्ठित व्यापारी नेता के निधन पर व्यापार मंडल ने शोक सभा आयोजित

IMG_20260215_205532

सोनभद्र: मॉल में पत्नी और प्रेमिका के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, युवक मौके से फरार Read More सोनभद्र: मॉल में पत्नी और प्रेमिका के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, युवक मौके से फरार

परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा आवश्यक अग्रेतर विधिक एवं शांति व्यवस्था संबंधी कार्यवाही की जा रही है। मौके पर स्थिति पूर्णतः सामान्य है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें