बरही अनुमंडल में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, अपराध नियंत्रण व सामुदायिक पुलिसिंग पर दिया गया जोर

बरही एसडीपीओ ने थाना प्रभारियों के साथ की मामलों की समीक्षा, जनता से मित्रवत व्यवहार के निर्देश

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरही, हजारीबाग, झारखंड:- बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजित कुमार बिमल ने की। इस अवसर पर अनुमंडल अंतर्गत सभी थानों के प्रभारियों के साथ संज्ञेय एवं असंज्ञेय मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। गोष्ठी के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजित कुमार बिमल ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, नियमित गश्ती, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 
उन्होंने सामुदायिक पुलिसिंग पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता से पुलिस का व्यवहार मित्रवत, सहयोगात्मक और संवेदनशील होना चाहिए, ताकि लोग बिना किसी भय के अपनी समस्याएं पुलिस के समक्ष रख सकें।
 
साथ ही उन्होंने महिला एवं बच्चों से जुड़े मामलों में त्वरित और गंभीर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मौके पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बिनोद कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार, बरकट्ठा थाना प्रभारी पंकज सिंदुरिया, महिला थाना प्रभारी किरण कच्छप, पदमा थाना प्रभारी संचित दुबे समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें