संबंधित खबरें
नगर पंचायत भारत गंज में नवीन प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की गयी
ब्यूरो प्रयागराज। अपर जिलाधिकारी (नगर) द्वारा नगर पंचायत भारतगंज का निरीक्षण किया गया। नगर पंचायत में नवीन प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की गयी जिन कार्यों को पूर्ण नहीं कराया गया है उन्हें समयान्तर्गत पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। नगर पंचायत भारतगंज में निर्माणाधीन बारात घर का निरीक्षण में मानक/डी.पी.आर. के अनुरूप समयान्तर्गत पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिये गये। निर्माणाधीन गौशाला का निरीक्षण में 80 प्रतिशत कार्यपूर्ण होने के सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी न०प० भारतगंज द्वारा अवगत कराया गया, शेष कार्य मानक के अनुरूप डी.पी.आर. में दिये गये समयान्तर्गत प्रत्येक दशा में पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये।
एम.आर. एफ. का निरीक्षण में एम.आर.एफ. पर कार्यरत कर्मचारियों के ग्लब्ज एवं मास्क पुराने पाये गये निर्देशित किया गया कि समस्त सफाई कर्मचारी को सेफ्टी किट उपलब्ध करायी जाय, बिना सेफ्टी किट के किसी भी सफाई कर्मचारी से सफाई का कार्य न कराया जाय। कूडे के सेपरेशन आदि मानक के अनुरूप पाया गया। नगर पंचायत स्थित सुलभ शौचालयों में साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पायी गयी, सफाई नायक को कठोर चेतावनी दिये जाने के साथ सफाई व्यवस्था प्रतिदिन सुचारू रूप से कराये जाने के निर्देश दिये गये। नगर पंचायत स्थित पुराना सगरा तालाब एवं तुलसी तालाब का निरीक्षण किया गया, सगरा तालाब के किनारों पर जाली लगाये जाने के निर्देश दिये गये।
तुलसी तालाब के निरीक्षण में पार्क तालाब की सीढ़ियां आदि सुव्यवस्थित पायी गयी। पार्को में वृक्षा रोपड कराये जाने के निर्देश दिये गये। नगर पंचायत स्थित पुरानी पानी की टंकी का स्पाट निरीक्षण किया गया जगह-जगह टंकी के खम्भो आदि के प्लास्टर उखडे पाये गये जो जनसामान्य की सुरक्षा के लिये गम्भीर खतरा हो सकते है। सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता जल निगम को निरीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुय तत्काल टंकी के सम्बन्ध में समस्त सुरक्षा मानक सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये ताकि किसी भी सम्बन्ध में कोई प्रतिकूल परिस्थिति न उत्पन्न हो।

Comments