शिविर लगा कर ग्रामीणों को किया जागरूक

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर, विकास खंड भनवापुर के ग्राम पंचायत गोपिया में सोमवार को आरोह फाउंडेशन के तरफ से वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। मानव संसाधन महिला विकास संस्थान सिद्धार्थनगर से ब्लॉक कोड़िनेटर ह्रदय सिंह,भनवापुर असिस्टेंट फाइनेंसियल काऊंसलर सहज़ाद अहमद के द्वारा  कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समूह की विभिन्न योजनाओं के बारे मे बताया गया तथा,असिस्टेंट फाइनेंसियल काऊंसलर सहज़ाद अहमद ने बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के उपाय एंव सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना,जनधन योजना,अटल पेंशन योजना, मुख्यमंत्री युवा उदयमी, सुकन्या समृद्धि योजना एवं बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया।

सहज़ाद अहमद ने बताया कि वित्तीय जागरूकता बहुत जरूरी है बैंक की जो भी कल्याणकारी बैंकिंग योजनाएं हैं इसका जरूर  लाभ प्राप्त करें तथा धोखाधड़ी होने पर जरूरी टोल फ्री नंबर 1930, एवं 155260 का प्रयोग करने की जानकारी दी।इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक सिकटा के शाखा प्रबंधक अमरनाथ निषाद ,मिशन शक्ति त्रिलोकपुर थाना उप निरिक्षक  कृष्णा कुमार पाण्डेय, तालीमुद्दीन खान ,महिला कांस्टेबल प्रीती तिवारी  सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे,

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें