नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
महाशिवरात्रि पर करों प्रखण्ड के शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
करौं, देवघर, झारखंड:- करों प्रखण्ड में महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार तड़के से ही विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पंचगड़िया स्थित रामेश्वर थान, डिण्डाकोली के बाबाकुशमेश्वर मंदिर, रानीडीह स्थित ज्ञानेश्वर मंदिर, कटालकाली मंदिर, धर्मराज मंदिर, सिंहवाहिनी मंदिर, दुर्गा मंदिर, प्रतापपुर शिव मंदिर तथा सालतर शिव मंदिर सहित कई धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं का आना-जाना देर रात तक जारी रहा। पूरे क्षेत्र में ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयकारों से धार्मिक वातावरण शिवमय बना रहा।
महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा कर्णेश्वर मंदिर में भी भक्तों ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर परिवार की मंगलकामनाएँ कीं। यहाँ से बाबा भोले की आकर्षक बारात ढोल-ढाक की धुनों पर भूत-पिशाच-बेताल की झांकी के साथ निकली। यह शोभायात्रा राय टोला, सावटोला, मंडल टोला, आचार्य टोला, बनिया टोला, कायस्थ टेला, हाटतला सिंह टोला और देदेटोला सहित कई टोलों का भ्रमण कर पुनः कर्णेश्वर मंदिर पहुँची।
मार्ग में चण्डी मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर बारातियों का स्वागत कर अल्पाहार भी कराया गया। देर रात पंडितों द्वारा परंपरागत नेग-विधि के अनुसार शिव-पार्वती विवाह संपन्न कराया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के दौरान पूजा समिति के स्वयंसेवक व्यवस्था में सक्रिय रूप से जुटे रहे।

Comments