राजनीति
भारत
बच्चे मेहनत के बल पर ही आगे बढ़ते हैं - आशीष
सिद्धार्थनगर, जिले के गोल्हौरा क्षेत्र के सन राइज क्लासेस गोल्हौरा में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए कार्यक्रम एवं मेधावी बच्चों का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि इन्हीं बच्चों में से कोई आईएएस कोई वैज्ञानिक तो कोई इंजीनियर, अध्यापक बनेंगे।
बच्चे मेहनत के बल पर ही आगे बढ़ते हैं और अपना तथा अपने परिवार का नाम रोशन करते हैं। आगे इन्होंने कहा कि इस क्लासेज में गरीब एवं असहाय बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का एक बेहतर प्लेटफार्म है इसमें गरीब से गरीब बच्चे भी शिक्षा ग्रहण कर सकते है। इस क्लासेज का लक्ष्य अधिक से अधिक गरीब एवं असहाय बच्चों को शिक्षित कर आगे बढ़ाना है।
इस मौके टेस्ट परीक्षा में सबसे अधिक अंक पाने वाली छात्रा राधिका को प्रबंधन द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । प्रबंधक द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों को पठन - पाठन सामग्री वितरित की गई।इस दौरान गोविंद प्रसाद शुक्ल, अमित कुमार, रामवृक्ष, रामशब्द, रमाकांत, अनूप दूबे, विरेन्द्र सिंह, विनोद कुमार तथा क्षेत्र के कई विद्यालय के बच्चों प्रतिभाग में उपस्थित रहे।

Comments