राजनीति
भारत
सामाजिक सेवा संस्थान पुनः गंगा स्वच्छता अभियान मे जुटी
नैनी, प्रयागराज। माघ मेला वर्ष -2026 की समाप्ति पर "सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल घाट पर पुनः गंगा स्वच्छता अभियान मे जुटे। रविवार को कार्यक्रम अधिकारी ज्ञान प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में अरैल गंगा तट पर जन जागरण अभियान एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि लोग गंगा में स्नान करने आते हैं, पॉलिथीन सहित गंदगी डालकर चले जाते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए।
मां गंगा के आंचल को साफ सुथरा रखना चाहिए।संस्था पदाधिकारी प्रियांशु उपाध्याय ने कहा कि जो गंदगी करते हैं, उन्हीं को साफ सफाई भी गंगा, यमुना एवं सरस्वती के तट पर रखने का कर्तव्य निभाना चाहिए। क्योंकि गंगा हमारी संस्कृति एवं धरोहर है। जब हम जागरूक होंगे, तभी साफ सफाई तटों पर दिखाई पड़ेगी।प्रबंधक/ सचिव कुंवर जी तिवारी ने कहा कि जिस तरह से मेला प्रशासन मेले की शुरुआत में घाटों पर साफ सफाई करवाती है, उसी प्रकार से मेला समाप्ति के पश्चात् भी संपूर्ण घाटों को साफ सुथरा करवा कर ही छोड़ना चाहिए।
जिससे तटो पर साफ सफाई विद्यमान रहे। कार्यक्रम में सर्वश्री *धीरज यादव,सहदेव चौरसिया, आत्म प्रकाश यादव,डॉ.एस.बी.यादव, संदीप केसरवानी, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, धीरज राजवानी, विनोद गुरानी, नीरज पांडेय, प्रियांशु उपाध्याय, इंदु प्रकाश सिंह,शैलेंद्र पाल, पुष्पेंद्र कुमार द्विवेदी, तुलसी तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Comments