संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में रोमांचक खेल उत्सव संपन्न हुआ
नैनी, प्रयागराज। सरगम स्थित मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा रोमांचक खेल उत्सव भारी उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर और विद्यालय प्रबंधक श्री एस. के. मिश्रा जी द्वारा मशाल प्रज्जवलन के साथ हुआ। प्री- नर्सरी, नर्सरी के नन्हे- मुन्नों ने फ्राॅगरेस, बनी रेस, हूला हूप, पीटी ड्रिल में बढ़- चढ़कर भाग लिया । खेलों के साथ-साथ बच्चों ने स्वागत नृत्य और मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी। अभिभावकों के लिए भी खेलों का आयोजन किया गया था ।
मंच संचालन का कार्य कक्षा 11वीं के छात्र अथर्व शर्मा व मीनाक्षी शर्मा द्वारा की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या साइमा मसीए ने बच्चों की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजन उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं ।

Comments