रूधौली में होमगार्ड कमांडेंट के घरभीषण चोरी

लाखों के जेवर, नगदी पर हाथ साफ

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के  रुधौली थाना क्षेत्र के घनघटा गांव स्थित शास्त्रीनगर चौराहा पर देर रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। चोरों ने होमगार्ड कमांडेंट राज बिहारी शुक्ला के पैतृक आवास को निशाना बनाते हुए नकदी व कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि परिवार में पिता के स्वर्गवास को अभी दो माह भी पूरे नहीं हुए थे
 
इसी बीच यह घटना परिजनों के लिए एक और बड़ा आघात बनकर सामने आई। मां की तबीयत खराब होने के कारण पूरा परिवार गांव मे गया हुआ था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने सुनसान घर में धावा बोला। चोरों ने शटर व मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और ₹85,000 नकद, बहन के पूरे जेवर, मां के आभूषण, साथ ही संबंधित महत्वपूर्ण कागजात चोरी कर ले गए। सुबह घर पहुंचने पर टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना केदारनाथ द्वारा तत्काल 112 नंबर तथा थाना रुधौली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
 
इस घटना ने एक बार फिर रुधौली थाना क्षेत्र की पुलिसिंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि थाना क्षेत्र में पहले से ही एक लापता युवक की तलाश जारी है, बावजूद इसके अपराधी बेखौफ होकर चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। रुधौली थाना क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं अपराधियों के बढ़ते हौसले को दर्शा रही हैं, जो कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बनती जा रही हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, इस बड़ी चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी है। पूरा मामला बस्ती जनपद के रुधौली थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर चौराहा का है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें