Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: देश में जहां ठंड लगभग खत्म होने की कगार पर है, वहीं मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। India Meteorological Department (आईएमडी) ने अगले 24 घंटे बाद उत्तर भारत समेत 11 राज्यों में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है।

इन 11 राज्यों में बारिश की चेतावनी

आईएमडी के अनुसार पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 16-17 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 17-18 फरवरी को बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17-18 फरवरी को हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि मध्य प्रदेश में 18-19 फरवरी को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

दिव्यांग बच्चों के समावेशी शिक्षा  दिलाने के लिए नोडल शिक्षकों प्रशिक्षण Read More दिव्यांग बच्चों के समावेशी शिक्षा  दिलाने के लिए नोडल शिक्षकों प्रशिक्षण

अंडमान-निकोबार में 16 से 18 फरवरी के दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट है।

न.पा. अध्यक्ष ने किया एफ.एस.टी.पी. का  उद्घाटन Read More न.पा. अध्यक्ष ने किया एफ.एस.टी.पी. का  उद्घाटन

29 जिलों में कोहरे का असर

पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों को दी गई श्रद्धांजलि  Read More पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों को दी गई श्रद्धांजलि 

ठंड भले कम हो रही हो, लेकिन सुबह के समय कोहरा अभी भी परेशानी बढ़ाएगा। उत्तर प्रदेश के मथुरा, आगरा, अलीगढ़, अमेठी, बागपत, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर, गाजियाबाद, गाजीपुर और झांसी में कोहरे का असर रहेगा।

हरियाणा के गुरुग्राम, हिसार, करनाल, झज्जर, रोहतक और जींद में भी दृश्यता कम रहने की संभावना है। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, जालंधर और मोहाली में भी सुबह कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

Delhi में आने वाले सप्ताह में बारिश की संभावना नहीं है। दिन में धूप निकलेगी और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि सुबह और शाम हल्की ठंड बनी रहेगी। कल अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साथ ही वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में सुधार की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में बदलेगा मिजाज

Uttar Pradesh के पश्चिमी जिलों—सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद और मैनपुरी—में 17-18 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

बिहार में बादल, पर बारिश नहीं

Bihar में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन पटना समेत कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गया, पूर्णिया, कटिहार और दरभंगा में कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। पटना में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पहाड़ी राज्यों में फिर बढ़ेगी ठंड

Uttarakhand के चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और टिहरी में बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। देहरादून में अधिकतम 21 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Himachal Pradesh के शिमला, कांगड़ा, मंडी, सोलन, चंबा और हमीरपुर में भी अगले 48 घंटे बाद बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मनाली में अधिकतम तापमान -1 और न्यूनतम -12 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी अलर्ट

Rajasthan के जयपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर और अन्य जिलों में 17-18 फरवरी को बारिश की चेतावनी है। जयपुर में कल अधिकतम 28 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Madhya Pradesh के जबलपुर, कटनी, सिवनी, छिंदवाड़ा, रीवा और सतना में 18-19 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। भोपाल में अधिकतम 29 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस का अनुमान है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार