मोबाइल हाथ से छूटकर रेलवे ट्रैक पर गिरा, छात्र ने चलती ट्रेन से लगा दी छलांग; दर्दनाक मौत

अंधेरा के कारण ट्रेन की स्पीड का अंदाजा नहीं लगा घर में मातम पसरा, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Swatantra Prabhat Picture
Published On


इटावा में आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर रहे एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई. बोगी के गेट पर खड़े होने के दौरान उसका मोबाइल नीचे गिर गया. मोबाइल उठाने की जल्दबाजी में उसने अंधेरे में चलती ट्रेन से छलांग लगा दी, जिससे छात्र की मौके पर ही जान चली गई.

इटावा के इकदिल क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 21 साल के छात्र की जान चली गई. छात्र आम्रपाली ट्रेन से पानीपत जा रहा था. ट्रेन के गेट पर खड़े रहने के दौरान उसका मोबाइल नीचे गिर गया. मोबाइल उठाने की कोशिश में उसने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी और ट्रैक पर गिरते ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र का नाम गुलशन बताया जा रहा है और वह बाराबंकी का रहने वाला है. गुलशन आंखों से संबंधित डिप्लोमा की पढ़ाई करने पानीपत जा रहा था. मृतक छात्र के मौसेरे भाई रामगोपाल के मुताबिक गुलशन एक दिन पहले अपने घर बाराबंकी से ट्रेन के जरिए निकला था. उसे इटावा होते हुए पानीपत पहुंचना था.

घर में मातम पसरा, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

युवक ने मोबाइल वापस पाने की जल्दबाजी में उसने चलती ट्रेन से नीचे छलांग लगा दी. आसपास के लोगों ने ट्रैक पर युवक को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो युवक की मौत हो चुकी थी. इकदिल थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई और परिजनों को सूचना दी.

रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि की भव्य तैयारी Read More रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि की भव्य तैयारी

अंधेरा के कारण ट्रेन की स्पीड का अंदाजा नहीं लगा

परिवार का कहना है कि वह पढ़ाई को लेकर गंभीर था और अपने भविष्य को लेकर कई योजनाएं बना रहा था. पिता खेती किसानी करते है और उसके दो छोटे भाई बहन है. उसने आम्रपाली ट्रेन में जनरल टिकट लेकर यात्रा शुरू की थी. भीड़ होने के कारण वह बोगी के गेट के पास खड़ा था. रात्रि करीब 10 बजे की यह घटना है, जब ट्रेन इकदिल स्टेशन पार कर रही थी.

जिलाधिकारी ने बाउंड्रीवॉल निमार्ण कराए जाने के लिए दिए निर्देश Read More जिलाधिकारी ने बाउंड्रीवॉल निमार्ण कराए जाने के लिए दिए निर्देश

घटना इकदिल रेलवे स्टेशन के पास नई दिल्ली की ओर जाने वाले रेलवे ट्रैक पर हुई. युवक बोगी के गेट पर मोबाइल चला रहा था. इसी दौरान अचानक झटका लगा और मोबाइल हाथ से छूटकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया. बाहर अंधेरा रहने के कारण उसे ट्रेन की वास्तविक गति का अंदाजा नहीं हो पाया. उसे लगा कि ट्रेन धीमी हो गई है और उसने छलांग लग दी.

गौशाला में बिना अनुमति के जबरन प्रवेश पर हुआ हंगामा   Read More गौशाला में बिना अनुमति के जबरन प्रवेश पर हुआ हंगामा  

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, सूचना मिलते ही परिजन बाराबंकी से इटावा पहुंचे. घर में मातम पसरा है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. पिता किसान हैं और बेटे की इस तरह मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. यह घटना मोबाइल के मोह और चलती ट्रेन में लापरवाही को दर्शाती है.


About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार