Haryana: हरियाणा में मंत्री के सामने भिड़े कार्यकर्ता, जमकर चले लात-घूंसे

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले के गांव पहरावर में रविवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के तीसरे कैंपस के भूमि पूजन समारोह के दौरान कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कार्यक्रम में मौजूद कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा के सामने ही मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, जिससे कुछ देर के लिए समारोह अखाड़े में तब्दील हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद की शुरुआत बेहद मामूली बात से हुई। गांव पहरावर के पूर्व सरपंच एवं वार्ड नंबर-20 से पार्षद प्रवीण कौशिक और गांव भालौठ निवासी मोनू अत्री के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि प्रवीण कौशिक ने मोनू अत्री से केवल “नीचे बैठ जाने” को कहा था।

इसी बात को मोनू अत्री ने अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया और देखते ही देखते बहस ने उग्र रूप ले लिया। कुछ ही पलों में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई, जिससे पंडाल में अफरा-तफरी मच गई।

मंत्री के सामने हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

रफ्तार का जुनून पड़ा भारी! कानपुर में एक दिन में 441 वाहनों पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा Read More रफ्तार का जुनून पड़ा भारी! कानपुर में एक दिन में 441 वाहनों पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा

हैरानी की बात यह रही कि यह पूरा घटनाक्रम कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा की मौजूदगी में हुआ। मंच की गरिमा को नजरअंदाज करते हुए कार्यकर्ता एक-दूसरे पर टूट पड़े। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर तैनात पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और दोनों पक्षों को अलग किया गया।

दुर्गा पूजा को लेकर मिठाई दुकानों में ताबड़तोड़ जाँच Read More दुर्गा पूजा को लेकर मिठाई दुकानों में ताबड़तोड़ जाँच

इसके बाद मंत्री अरविंद शर्मा ने स्वयं हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया और आपसी सुलह करवाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने और भाईचारे को बनाए रखने की अपील की।

दुर्गा पूजा को लेकर निकला फ्लैग मार्च,एसडीएम-एसडीपीओ ने संभाली कमान Read More दुर्गा पूजा को लेकर निकला फ्लैग मार्च,एसडीएम-एसडीपीओ ने संभाली कमान

हंगामे के बीच एक और विवाद सामने आया, जब वहां कवरेज कर रहे एक पत्रकार के साथ भी एक कार्यकर्ता की झड़प हो गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले को शांत कराया, जिससे स्थिति और ज्यादा न बिगड़े।

हाथापाई और शोर-शराबे के कारण कार्यक्रम कुछ समय के लिए बाधित जरूर हुआ, लेकिन बाद में मंत्री और आयोजकों की समझाइश के बाद माहौल सामान्य हो गया। भूमि पूजन की प्रक्रिया पूरी की गई और पुलिस प्रशासन ने एहतियातन कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी, ताकि समारोह का बाकी हिस्सा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments