जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर 18 जनवरी, 2026 (रविवार) को समस्त बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा मतदाता सूचियों को पढ़ने की तिथि निर्धारित

नागरिकों को 18 जनवरी 2026 को अपने नियत मतदेय स्थलों पर पहुँचकर मतदाता सूची का निरीक्षण करने की अपील

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी,2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस0आई0आर0) के अन्तर्गत जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 06 जनवरी,2026 को प्रत्येक मतदेय स्थल पर कर दिया गया है।

उक्त के कम में जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर दिनांक 18 जनवरी, 2026 (रविवार) को समस्त बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा मतदाता सूचियों को पढ़ा जायेगा। उन्होंने बताया कि समस्त बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने नियत मतदेय स्थल पर जनता को निःशुल्क निरीक्षण कराये जाने हेतु एकीकृत निर्वाचक नामावली के साथ समस्त फार्मों सहित पूर्वान्ह 10.00 बजे से 05.00 बजे तक उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में फिरोजाबाद प्रदेश में आठवें और आगरा मंडल में पहले स्थान पर Read More मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में फिरोजाबाद प्रदेश में आठवें और आगरा मंडल में पहले स्थान पर

उन्होंने सम्मानित नागरिकों से अपील की जाती है कि 18 जनवरी,2026 को अपने नियत मतदेय स्थलों पर पहुंचकर मतदाता सूची का निरीक्षण करने के उपरान्त आवश्यकतानुसार मतदाता सूची में नाम बढ़ाये जाने हेतु फार्म-6 के साथ अनुलग्नक 4 में घोषण पत्र, किसी प्रवासी निर्वाचक द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किये जाने हेतु फार्म-6क, मतदाता सूची से नाम अपमार्जित किये जाने हेतु फार्म-7 एवं विद्यमान निर्वाचक नामावली में मतदाता के निवास का स्थानांतरण, प्रविष्टियों का सुधार, बिना सुधार के ई०पी०आई०सी० प्रतिस्थापन एवं दिव्यांगजन चिन्हांकन करने सम्बन्धी प्रविष्टियों के सुधार हेतु फार्म-8 में अपना आवेदन भरकर जमा कर सकते।

न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में हुआ अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन Read More न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में हुआ अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार