Chand Kab Dikhega: बिहार में कब दिखेगा चांद? शहरवाइज यहां जानें फटाफट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Bihar Me Chand Kab Dikhega: माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाने वाला सकट चौथ का व्रत आज श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष सकट चौथ पर प्रीति योग का निर्माण हो रहा है, जिसके कारण इस व्रत को विशेष रूप से सर्वमंगलकारी माना जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश और चंद्रदेव की पूजा करने से संतान, पति और परिवार के जीवन से जुड़े संकट दूर होते हैं तथा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

सकट चौथ को तिलकुटी चौथ और वक्रतुण्ड चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महिलाएं दिनभर निर्जल या फलाहार व्रत रखती हैं। शाम के समय चंद्र दर्शन होने पर दूध का अर्घ्य देकर चंद्रमा की विधिवत पूजा की जाती है। साथ ही भगवान गणेश को भी नैवेद्य अर्पित किया जाता है। पूजा में तिल, ईख, गंजी, अमरूद, गुड़ और घी से बने भोग का विशेष महत्व बताया गया है। माताएं इस व्रत को संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और पति की सुख-समृद्धि के लिए करती हैं।

सकट चौथ के व्रत में चंद्र दर्शन का विशेष महत्व होता है। बिना चांद देखे व्रत का पारण नहीं किया जाता। इसी कारण आज बिहार में व्रती महिलाएं और परिवारजन चंद्रोदय के समय का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खगोलीय गणनाओं के अनुसार, बिहार में चंद्रमा का उदय पूर्वी जिलों में पहले और पश्चिमी जिलों में कुछ मिनट बाद होगा।

बिहार में सकट चौथ पर चांद निकलने का समय

किशनगंज में चांद रात 8:14 बजे, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में 8:15 बजे, भागलपुर में 8:18 बजे दिखाई देगा।
मधुबनी और सहरसा में 8:19 बजे, खगड़िया में 8:20 बजे, दरभंगा में 8:21 बजे और बेगूसराय व समस्तीपुर में 8:22 बजे चंद्र दर्शन होगा।

दिव्यांग छात्र की पीड़ा सुन भावुक हुए जिलाधिकारी Read More दिव्यांग छात्र की पीड़ा सुन भावुक हुए जिलाधिकारी

मुजफ्फरपुर और मोतिहारी में 8:24 बजे, हाजीपुर और बेतिया में 8:25 बजे चांद निकलेगा।

नवागत सहायक आयुक्त का भब्य स्वागत Read More नवागत सहायक आयुक्त का भब्य स्वागत

राजधानी पटना, छपरा, गोपालगंज और नवादा में चंद्रमा 8:26 बजे, गया और सीवान में 8:27 बजे दिखाई देगा।
आरा में 8:28 बजे, बक्सर में 8:30 बजे, औरंगाबाद में 8:31 बजे और भभुआ (कैमूर) में 8:33 बजे चंद्र दर्शन होने की संभावना है।

डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज़ अथॉरिटी, अमृतसर ने सेंट्रल जेल, अमृतसर के ट्रांजिट कैंप में बंद 9 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा Read More डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज़ अथॉरिटी, अमृतसर ने सेंट्रल जेल, अमृतसर के ट्रांजिट कैंप में बंद 9 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा

चंद्र दर्शन के साथ ही सकट चौथ का व्रत पूर्ण माना जाएगा और व्रती महिलाएं पूजा-अर्चना कर व्रत का पारण करेंगी। इसके साथ ही घर-परिवार में सुख, शांति और संतान के मंगल की कामना की जाएगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments