जिलाधिकारी व एसपी ने किया जिला कारागार ज्ञानपुर का औचक निरीक्षण
सरकारी सुविधाओं की पड़ताल, कैदियों की कारीगरी की प्रशंसा
On
ज्ञानपुर।
जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शनिवार को जिला कारागार ज्ञानपुर का अचानक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने पुरुष एवं महिला बैरकों का भ्रमण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सरकारी सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों से भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता, बैठक व्यवस्था सहित दैनिक आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सभी सुविधाओं का समयबद्ध और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी बंदी को मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रखा जाए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल में संचालित विभिन्न कार्यशालाओं का भी मुआयना किया।
विशेष रूप से बंदियों द्वारा तैयार किए जा रहे कालीनों की कारीगरी की सराहना करते हुए कहा कि यह न सिर्फ कारागार सुधार की दिशा में सकारात्मक पहल है बल्कि बंदियों के पुनर्वास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र तथा जेल परिसर की समग्र व्यवस्था की भी समीक्षा की और आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
21 Jan 2026
20 Jan 2026
20 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
20 Jan 2026 20:44:45
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट को विधायक राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के मामले...
अंतर्राष्ट्रीय
14 Jan 2026 21:34:09
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Comment List