Haryana Weather: हरियाणा में बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम लगातार करवट ले रहा है। राज्यभर में बढ़ती ठंड के बीच सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा दिखाई देने लगा है। वर्तमान में अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। उत्तर दिशा से नमी भरी हवाएं चलने के कारण कई क्षेत्रों में धुंध की स्थिति बन रही है। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के असर से अगले तीन दिनों में ठंड और बढ़ने का अनुमान है, जिससे रात का तापमान और नीचे जा सकता है।

दिन में धूप से राहत, पर रातें कड़ाके की

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल हरियाणा पूरी तरह से ठंड की चपेट में नहीं आया है। दिन में खिली धूप के कारण अधिकतम तापमान में खास गिरावट नहीं देखी जा रही। हालांकि, रात के दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई है। विभाग का कहना है कि निकट भविष्य में बरसात की कोई संभावना नहीं है।

हिसार सबसे ठंडा जिला

राज्य के हिसार में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। अन्य जिलों में पारा 10 डिग्री से ऊपर रहा। शुक्रवार रात 8 बजे के बाद सोनीपत में हल्का कोहरा छाने लगा, जबकि सुबह के समय कई अन्य जिलों में भी धुंध दिखाई दी। हालांकि अभी विजिबिलिटी पर इसका कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा है।

ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट संभव है। बीच-बीच में छाने वाले बादलों के कारण औसत तापमान 1–2 डिग्री तक नीचे जा सकता है।

झारखंड में 1.58 लाख करोड़ का अबुआ दिशोम बजट पेश Read More झारखंड में 1.58 लाख करोड़ का अबुआ दिशोम बजट पेश

23 नवंबर तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील

डॉ. खीचड़ के अनुसार 23 नवंबर तक राज्य में मौसम सूखा और परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस अवधि में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से कहीं-कहीं हल्की बादलवाई देखी जा सकती है। हवा की दिशा और गति में बदलाव से वातावरण में नमी बढ़ेगी, जिससे सुबह के समय हल्की धुंध पड़ने की संभावना बनी रहेगी।

Hydrogen Train: हरियाणा में दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, ट्रायल हुआ सफल Read More Hydrogen Train: हरियाणा में दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, ट्रायल हुआ सफल

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें