नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
Hydrogen Train: हरियाणा में दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, ट्रायल हुआ सफल
Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का बुधवार को सफल ट्रायल किया गया। यह ऐतिहासिक परीक्षण Indian Railways की ओर से हरियाणा में किया गया, जिसे रेलवे अधिकारियों ने संतोषजनक बताया।
जींद से ललितखेड़ा तक 20 किलोमीटर का सफल रन
ट्रेन का ट्रायल जींद से ललितखेड़ा तक लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर किया गया।
सुबह 7 बजे ट्रेन को यार्ड से बाहर निकाला गया। शुरुआत में डीजल इंजन की सहायता से ट्रेन को हांसी रोड पुल के नीचे लाया गया, जहां कुछ देर रुकने के बाद इसे वापस जंक्शन पर ले जाया गया।
सुबह 8:25 बजे ट्रेन सोनीपत की ओर रवाना हुई और 8:40 बजे डीजल इंजन की मदद से पिंडारा तक पहुंचाई गई।
पिंडारा से हाइड्रोजन इंजन पर दौड़ी ट्रेन
पिंडारा स्टेशन पर डीजल इंजन हटाकर हाइड्रोजन इंजन से ट्रेन को ललितखेड़ा तक चलाया गया। दोनों स्टेशनों के बीच ट्रेन को दो बार चलाकर परीक्षण किया गया।
इस दौरान ट्रेन की अधिकतम स्पीड करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जो ट्रायल के लिहाज से संतोषजनक मानी गई।
मोहाना तक डीजल के साथ आगे बढ़ी
ललितखेड़ा से आगे गोहाना होते हुए मोहाना तक ट्रेन को फिर डीजल इंजन के साथ ले जाया गया। इसके बाद ट्रेन को वापस जींद लाया गया।
पूरे ट्रायल के दौरान तकनीकी टीम ने हर चरण की बारीकी से निगरानी की और सभी तकनीकी मानकों की जांच की।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments