नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana 12th Exam: हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा का फिजिकल एजुकेशन एग्जाम आज, 320 उड़नदस्ते तैनात
Haryana 12th Exam: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा 3 मार्च को 12वीं कक्षा की शारीरिक शिक्षा विषय तथा डीएलएड प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। बोर्ड के अनुसार सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) और डीएलएड परीक्षाओं में कुल 95,705 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षाओं को नकल रहित और पारदर्शी बनाने के लिए बोर्ड ने 320 उड़नदस्ते गठित किए हैं, जो विभिन्न केंद्रों पर निगरानी रखेंगे।
सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में करीब 1,431 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर लगभग 5,66,411 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं, जिनमें 2,96,593 लड़के और 2,69,818 लड़कियां शामिल हैं। बोर्ड प्रशासन का कहना है कि सभी केंद्रों पर सख्त निगरानी और आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
इससे पहले सोमवार को आयोजित सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय) की भौतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र विषय तथा डीएलएड (रि-अपीयर) परीक्षा के दौरान नकल के 28 मामले दर्ज किए गए। परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक केंद्र अधीक्षक, दो पर्यवेक्षक और दो लिपिकों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार मुक्त कर दिया गया।
परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-163 लागू कर दी गई है। इसके तहत केंद्रों के निकट स्थित फोटोस्टेट की दुकानें और कोचिंग सेंटर परीक्षा अवधि के दौरान बंद रहेंगे। बोर्ड ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे प्रवेश-पत्र पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें और परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचें। प्रवेश-पत्र पर परीक्षार्थी और पर्यवेक्षक दोनों के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं, इसलिए इसे लैमिनेट न करवाने की भी हिदायत दी गई है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments