नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के विरुद्ध दर्ज एफआईआर पर कांग्रेस का भारी प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती एवं उनके शिष्यों के विरुद्ध दर्ज एफआईआर तथा कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के माध्यम से सौंपा गया।इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि कुंभ के दौरान मौनी अमावस्या के अवसर पर शंकराचार्य एवं उनके शिष्यों को स्नान से रोका गया तथा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
कुछ बटुकों की चोटी खींचकर अपमानित करने जैसी अमर्यादित घटना भी सामने आई, जिससे धार्मिक भावनाएँ गहराई से आहत हुई है। साथ ही शंकराचार्य, उनके शिष्यों एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज की गई एफआईआर को प्रथम दृष्टया एकतरफा, दुर्भावनापूर्ण व राजनैतिक विद्वेष की भावना से कराया गया कार्य है जो पूर्णतया गलत व निन्दनीय है lवक्ताओं ने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर सच्चाई को सामने लाया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिला प्रवक्ता सुरेश कुमार मिश्र ने मांग किया कि शंकराचार्य जी एवं उनके शिष्यों के विरुद्ध दर्ज एफआईआर की पारदर्शी जांच कराई जाए।ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि भविष्य में धार्मिक स्वतंत्रता एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाय।इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शुभम मिश्र, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मकरन्द शुक्ल,अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज,पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, जिला महासचिव अंजलि उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष इन्द्रानंद तिवारी, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर,भवानी शंकर दुबे, विजय प्रताप त्रिपाठी, के.के शुक्ल,उमेश तिवारी, धर्मराज सिंह,मोहम्मद वसीम, अरबाज आलम,अबू शमा,मो.सब्बीर, आशिक अली, कृष्णकांत शुक्ला, बैजनाथ यादव,अब्दुल रहमान, सुधीर तिवारी, रविंद्र मिश्र,अंजनी कुमार पांडे,मोहम्मद असलम खान,अश्वनी उपाध्याय, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद इदरीश, सुरेश मिश्र,राजेश, आनन्द सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments