नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
एक बार पुन हरैया थाना परिसर में लगाया गया जिंदाबाद मुर्दाबाद के नारे पुलिस मूकदर्शक बनी
नगर पंचायत के एंबुलेंस चालक ने लगाया चेयरमैन पर मारने पीटने का आरोप चालक के समर्थन में पहुंचे सैकड़ों लोग किया नारे बाजीकार्रवाई का आश्वासन देकर थानाध्यक्ष ने भेजा वापस
बस्ती। बस्ती जिले के स्थानीय हरैया नगर पंचायत के एंबुलेंस चालक वार्ड नंबर 5 पंडित दीनदयाल नगर निवासी करुणेश कुमार पांडेय पुत्र गोरखनाथ पाण्डेय ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर नगर पंचायत अध्यक्ष पर मारने पीटने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। चालक के समर्थन में गांव के सैकड़ो लोग पहुंच गए और थाने का घेराव किया। थानाध्यक्ष ने समझा बूझकर ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है जांच पड़ताल की जा रही है। जांचोपरांत उचित कार्यवाही की जाएगी।
आउटसोर्सिंग कर्मचारी करुणेश कुमार पांडेय ने पुलिस को देंगे तहरीर में आरोप लगाया है कि नगर पंचायत अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह राजू ने उन्हें सोमवार को अपने आवास पर बुलाया। चुनाव में वोट न देने तथा आवास वितरण में वसूली करने का आरोप लगाते हुए गाली गुप्ता देने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर अध्यक्ष ने उन्हें लाठी डंडे और लात घुसे से मारपीटा। बताया कि उनके साथ गए कर्मचारियों को अध्यक्ष ने कमरे से बाहर कर दिया। आरोप यह भी है कि शोर मचाने पर उनके मुंह में पिस्टल डाल दिया। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दिया।
घटना की जानकारी होते ही कर्मचारी के गांव के सैकड़ो लोग पहुंच गए और नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। थानाध्यक्ष ने समझा बूझाकर लोगों को शांत कराया और घर वापस भेजा।इस संबंध में सोशल मीडिया पर हुए एक पोस्ट में सफाई देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि एंबुलेंस चालक को आवास का प्रभारी बनाया गया है। एक सभासद के साथ मिलकर उन्होंने आवास देने के नाम पर रुपया वसूला है।
अध्यक्ष ने कहा कि आवास के लिए उसी का सत्यापन किया जिसने घूस दिया था। बाकी सत्यापन ही नहीं किया। कर्मचारी ने उनके सामने स्वयं यह स्वीकार किया था कि 10 से 15 हजार ही उन्हें मिला है। बाकी पैसा किसके पास है उन्हें जानकारी नहीं है। रही बात मारने पीटने के आरोपी की तो वह असत्य व निराधार है। जब जरूरत पड़ेगी तो इसका सबूत पेश कर दिया जाएगा।

Comments