क्रांतिकारियों ने अपने खून की होली खेलकर हमें आजादी दिलाई है-राजेश केसरवानी

अमर क्रांतिकारियों के संग रंग भरी खेली गई फूलों की होली

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज- अमर क्रांतिकारी श्रद्धांजलि ग्रुप द्वारा मुंशी राम प्रसाद की बगिया मुट्ठीगंज में अमर क्रांतिकारियों के संग होली के रंग का आयोजन किया गया इस अवसर मां भारती की स्वाधीनता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर क्रांतिकारियों को स्मरण करते हुए उनके संग रंग भरी फूलों की होली खेली गई इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व पार्षद विजय वैश्य, इलाहाबाद सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश सिंह एवं श्रद्धांजलि ग्रुप के अध्यक्ष राजेश केसरवानी ने वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मां भारती के सपूतों ने अपने खून से होली खेल कर हमें आजादी दिलाई और आजादी के साथ होली मनाने का अवसर प्रदान किया है जिसे हमें कभी नहीं भूलना चाहिए कार्यक्रम संयोजक अभिलाष केसरवानी रहे।

संचालन अजय अग्रहरि ने किया।इस अवसर शहीदों के संग होली खेलने वालो में सुशील जैन,शत्रुघ्न जायसवाल, अतुल खन्ना , श्याम जी अग्रवाल,राजा मेहरोत्रा, कमलेश केसरवानी, सुमित केसरवानी,धीरज केसरवानी,श्रेष्ठ चौरसिया, दीपक केसरवानी सुनील केसरवानी विजय कृष्ण मेहता आदि रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें