नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, जान लें आज के ताजा भाव
Petrol Diesel Price: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक बाजारों में चिंता गहरा गई है। इसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिख रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल 5.65 फीसदी की तेजी के साथ 70.86 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात और बिगड़ते हैं तो तेल की कीमतों में और उछाल आ सकता है।
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर भारत जैसे आयात-निर्भर देशों पर पड़ सकता है। हालांकि राहत की बात यह है कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के जो ताजा दाम जारी किए हैं, उनमें फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम (₹ प्रति लीटर)
| शहर | पेट्रोल | डीजल |
|---|---|---|
| नई दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
| चेन्नई | 100.75 | 92.34 |
| कोलकाता | 103.94 | 90.76 |
| हैदराबाद | 107.46 | 95.70 |
| बेंगलुरु | 102.92 | 89.02 |
| अहमदाबाद | 94.49 | 90.17 |
| जयपुर | 104.72 | 90.21 |
| लखनऊ | 94.69 | 87.80 |
| इंदौर | 106.48 | 91.88 |
| पुणे | 104.04 | 90.57 |
| पटना | 105.58 | 93.80 |
क्या और महंगा हो सकता है तेल?
विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष लंबा खिंचता है, तो कच्चे तेल की कीमतें 110 से 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं। ऐसे हालात में भारत में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
इस तनाव का एक बड़ा कारण Strait of Hormuz है, जो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का अहम समुद्री मार्ग है। दुनिया भर में तेल और एलएनजी की बड़ी हिस्सेदारी इसी रास्ते से गुजरती है। इस मार्ग में किसी भी तरह की रुकावट ग्लोबल एनर्जी मार्केट को प्रभावित कर सकती है।
गौरतलब है कि भारत अपनी जरूरत का लगभग 85 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में उछाल भारत के लिए चिंता का विषय है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अधिकारियों का कहना है कि यदि होर्मुज जलडमरूमध्य अल्पकाल के लिए भी प्रभावित होता है, तो आम उपभोक्ताओं पर तत्काल बड़ा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि भारत के पास लगभग 10 दिनों का पर्याप्त कच्चा तेल भंडार उपलब्ध है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments