कमरौली पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 25 ग्राम स्मैक बरामद

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

अमेठी।  पुलिस अधीक्षक अमेठी  सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कमरौली पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान अभियुक्त वेद प्रकाश प्रजापति पुत्र रंगनाथ प्रजापति निवासी पूरे ठकुराइन मजरे बरसण्डा थाना कमरौली जनपद अमेठी उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 25 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना कमरौली पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें