नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
विदेश गए युवाओं का विवरण जुटाने में जुटा माघी कोठिलवा ग्राम पंचायत प्रशासन
ग्राम प्रधाम नथुनी उर्फ गोबरी चौहान
प्रमोद रौनियार। कुशीनगर । विशुनपुरा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत माघी कोठिलवा में बाहर (विदेश) जाकर रोजगार करने वाले युवाओं का पूरा ब्यौरा एकत्र करने के लिए पंचायत स्तर पर विशेष पहल शुरू की गई है। ग्राम प्रधान गोबरी उर्फ नथुनी चौहान ने पंचायत के सभी सम्मानित नागरिकों से अपील की है कि जिन परिवारों के लड़के रोजी-रोटी कमाने के लिए किसी अन्य देश में गए हुए हैं, वे जल्द से जल्द उनका पूरा विवरण उपलब्ध कराएं।

मांगी गई जानकारी में युवक का नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर तथा जिस देश में वह कार्य कर रहा है, उसका नाम शामिल है। यह जानकारी ग्राम प्रधान के व्हाट्सएप नंबर या दिए गए संपर्क नंबरों—9695178737, 9654626096, 9118638070, 9519494011—पर भेजी जा सकती है।
ग्राम प्रधान ने यह भी आग्रह किया है कि यदि किसी परिवार का सदस्य इस ग्रुप से जुड़ा नहीं है, तो गांव के अन्य लोग भी उनसे संपर्क कर जानकारी देने में सहयोग करें, ताकि पंचायत के पास विदेश में कार्यरत सभी युवाओं का सही और अद्यतन रिकॉर्ड तैयार हो सके। इस पहल का उद्देश्य पंचायत क्षेत्र के प्रवासी श्रमिकों की जानकारी संकलित कर भविष्य में उनकी सुविधा, सुरक्षा और जरूरतों के अनुसार योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

Comments