गोरखपुर से गूंजा उपभोक्ता अधिकारों का शंखनाद! ‘ ठगी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी जंग शुरू

प्रताप सभागार में कंज्यूमर्स कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया हुआ भव्य शुभारंभ,

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

ब्युरो चीफ/ एस एम त्रिपाठी

गोरखपुर । उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने और बाजार की हर धोखाधड़ी के खिलाफ बुलंद आवाज उठाने का जोरदार संकल्प लेकर कंज्यूमर्स कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया (CCI) की ‘Consumer Awareness Bharat Yatra’ आज गोरखपुर के प्रताप सभागार में धूमधाम से शुरू हो गई। जिलाध्यक्ष प्रिया शुक्ला के मजबूत नेतृत्व में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सैकड़ों उपभोक्ता और खासकर महिला शक्ति का हुजूम उमड़ा। मुख्य अतिथि अनंत शर्मा एवं विशिष्ट अथिति भूप सिंह पाल, समाजसेवी आदिल अमीन, समाजसेवी डॉ विनय पांडे, सचिव कैलास कुमावत, सी सी आई सचिव संजय खांडेवाल, भारतीय मानक ब्यूरो आदित्य मल जिलाध्यक्ष प्रिया शुक्ला, कुसुम चंद, डॉ. सरिता सिंह, नीलम तिवारी समेत दर्जनों महिलाएं इस अभियान की मशाल बनकर सामने आईं।

‘पद पखारि जलु – पितर पारु करि’ के प्रेरणादायी संदेश के साथ शुरू हुई यह राष्ट्रव्यापी यात्रा 24 दिसंबर 2025 से 15 मार्च 2026 तक पूरे देश में चलेगी। उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में चलाया जा रहा यह अभियान उपभोक्ता जागरूकता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का ऐतिहासिक कदम है। कार्यक्रम में उपभोक्ता अधिकार, बाजार की पारदर्शिता, सुरक्षित खरीदारी और डिजिटल ठगी के बढ़ते खतरे पर जोरदार चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष भूप सिंह पाल ने आग बरसाते हुए कहा, “उपभोक्ता ही बाजार व्यवस्था की रीढ़ है। 

जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। आज फर्जी विज्ञापन, नकली उत्पाद और ऑनलाइन लूट का बाजार गर्म है। हमें चुप नहीं बैठना है, बल्कि हर धोखे के खिलाफ लड़ना है।” प्रदेश अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश राणा ने उपभोक्ताओं से सीधा आह्वान किया, “अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। ठगी या धोखाधड़ी देखते ही आवाज उठाएं। चुप्पी अपराध को बढ़ावा देती है।”

बनपुरवा-पूरे महीपत मार्ग 10 साल से जर्जर Read More बनपुरवा-पूरे महीपत मार्ग 10 साल से जर्जर

उपभोक्ता कल्याण परिषद सचिव कैला कुमावत और संजू दास कोषाध्यक्ष उपभोक्ता  अधिनियम 2019 की हर धारा को आसान भाषा में समझाया है उन्होंने बताया कि शिकायत निवारण तंत्र कितना सरल और प्रभावी है। जुबेद उर रहमान (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष),  (लखनऊ मंडल अध्यक्ष), कुजुम शर्मा (प्रदेश महासचिव, महिला मोर्चा), संजीव कुमार (मेरठ मंडल अध्यक्ष) सहित तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर विराजमान रहे।डॉ अरुण, प्रीती पांड्या,ऍम सेलवराज आदि ने जानकारी दी 

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या Read More पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

इस भारत यात्रा के पांच बड़े उद्देश्य हैं — उपभोक्ताओं को उनके कानूनी अधिकारों की पूरी जानकारी देना, फर्जी विज्ञापनों और साइबर ठगी से बचाना, ग्रामीण-शहरी दोनों क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता फैलाना, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 को हर घर तक पहुंचाना और सुरक्षित बाजार व्यवस्था की मांग को मजबूत करना कार्यक्रम में जागरूकता रैली निकाली गई, सामूहिक शपथ ली गई और खुला संवाद सत्र आयोजित हुआ। उपस्थित हर व्यक्ति ने “जागरूक उपभोक्ता, सशक्त भारत” का नारा लगाते हुए संकल्प लिया कि अब कोई भी उपभोक्ता अकेला नहीं रहेगा,

महिला सशक्तीकरण की खुलेआम धज्जियां उड़ा रही गौर पुलिस दुष्कर्म पीड़िता को नहीं दे पा रही बस्ती पुलिस न्याय Read More महिला सशक्तीकरण की खुलेआम धज्जियां उड़ा रही गौर पुलिस दुष्कर्म पीड़िता को नहीं दे पा रही बस्ती पुलिस न्याय

गोरखपुर से उठी यह जागरूकता की मशाल अब पूरे उत्तर प्रदेश के हर जिले तक पहुंचेगी। 15 मार्च 2026 तक यह यात्रा देशभर में लाखों उपभोक्ताओं तक पहुंचकर एक क्रांति का रूप लेगी। आज के डिजिटल युग में जब हर क्लिक पर ठगी का खतरा मंडरा रहा है, ऐसी यात्राएं न सिर्फ जरूरी हैं बल्कि देश को नई दिशा देने वाली हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें