नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
भैंस बांधने को लेकर विवाद में महिला व बच्चों से मारपीट, चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
महराजगंज रायबरेली।
कोतवाली क्षेत्र के पूरे मचाल मजरे सारीपुर गांव में भैंस बांधने के विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। घटना 20 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता कुसुम पत्नी राजेश निवासी पूरे मचाल, मजरे सारीपुर ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पारुल पुत्री रामफेर, खुशी पुत्री रामफेर, प्रज्ञा पुत्री रामफेर और ऊषा पत्नी रामफेर ने उनसे मारपीट की।
कुसुम का कहना है कि जब उनके बच्चे—पुत्र शशांक और पुत्री शिवांशी—उन्हें बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।शिकायत के आधार पर महराजगंज पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव का कहना है कि कुसुम पत्नी राजेश कुमार की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी

Comments