हाथी पांव से बचाव हेतु स्वास्थ्य कर्मियों ने ब्लॉक परिसर में कैंप कर खिलाई दवा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

पाकुड़िया, पाकुड़, झारखंड:- पाकुड़ जिला को फाइलेरिया मुक्त बनाने हेतु विगत 9 फरवरी प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भरत भूषण भगत, चिकित्सकों एवम् स्वास्थ्य कर्मियों ने पाकुड़िया प्रखंड को फाइलेरिया मुक्त करने के अभियान की घोषणा की और 10 से 25 फरवरी तक पाकुड़िया प्रखंड में लगभग एक लाख से अधिक लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाने का लक्ष्य रख तत्परता से जुट गए।
 
इस क्रम में 10 को प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में दवा खिलाई गई जबकि दूसरे दिन डोर-टू-डोर सेविकाओं तथा स्वास्थ्य सहियाओं ने दवा खिला कर लक्ष्य पाने में जुटी हैं। विभिन्न सुदूर ग्रामीण इलाकों में फाइलेरिया की दवा खिलाते हुए देखा जा रहा है।
 
वहीं दूसरी ओर 24 फरवरी को पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों को फाइलेरिया (हाथी पांव) से बचाव हेतु दवा खिलाने में लगनशीलता से जुटे हुए देखा गया। हालांकि फाइलेरिया मुक्त करने में कितने लोगों को दवा खिलाई गई इसकी सही जानकारी नहीं मिल पाई है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें